मुख्यमंत्री ने राजेन्द्रा सोनी के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला, 7 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप के प्रधान सम्पादक, अनिल सोनी की माता राजेन्द्रा सोनी के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह 92 वर्ष की थीं। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं और क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन थीं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

   

सम्बंधित खबर