बढ़ती महंगाई के विरोध में आज कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- DSS Admin
- May 16, 2026
रायपुर। 16 मई (हि.स.)। शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई को लेकर आज शनिवार काे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रायपुर के जिला कांग्रेस भवन गांधी मैदान में दोपहर 1:30 बजे होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को शिव डहरिया संबोधित करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
कांग्रेस नेताओं द्वारा बढ़ती महंगाई, आम जनता पर उसके प्रभाव तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को लेकर अपनी बात रखी जाएगी।
---------------

