विवादों से घिरे प्रभारी कार्यपालन अभियंता नवीन तोंडे का हुआ तबादला

बीजापुर, 03 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं।

शुक्रवार काे जारी आदेश के अनुसार, बीजापुर पीआईयू-1 के प्रभारी कार्यपालन अभियंता नवीन तोंडे का तबादला कर उन्हें पीआईयू-2 धरमजयगढ़ भेजा गया है। उनके स्थान पर रूपेन्द्र कुमार भुआर्य को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू)-1, बीजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अनिल कुमार बरेठ को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, पीआईय-2, बीजापुर बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि नवीन तोंडे का कार्यकाल भ्रष्टाचार के आरोपों और विवादों को लेकर चर्चा में रहा। ऐसे में उनके तबादले को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। राज्य शासन के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर