छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ में सहकारी सप्ताह का हुआ शुभारंभ
- DSS Admin
- Jun 29, 2026
जगदलपुर, 29 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ संभागीय कार्यालय जगदलपुर के प्रांगण में जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोहरदत्त तिवारी द्वारा सहकारी सप्ताह के अवसर पर आज साेमवार काे ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी विवेकानंद झा, प्रशिक्षक विवेक पांडे व समस्त कर्मचारियों द्वारा सहकारी गीत का गायन किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोहरदत्त तिवारी ने कहा कि भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय के सफल एवं गौरवपूर्ण 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 29 जून से 6 जुलाई तक बस्तर में भी सहकारिता जागरूकता एवं जन भागीदारी को बढ़ावा देने विविध कार्यक्रमों का आयोजन हेतु आह्वान किया गया । सहकार से समृद्धि के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने हेतु किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीण समुदाय को सहकारिता से जोड़ने तथा सहकारी संस्थाओं की भूमिकाओं को सशक्त बनाने हेतु जोर दिया।
कार्यक्रम में सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी विवेकानंद झा, प्रशिक्षक विवेक पांडे द्वारा सदस्यों की आय वृद्धि में दुग्ध एवं मत्स्य समितियाें की भूमिका विषय पर परिचर्चा किया गया । मितेश पाणिग्रही प्रशिक्षक द्वारा बहुउद्देशीय उपनियम का वाचन किया गया।
कार्यक्रम में प्रेम कुमार यादव सहकारिता प्रकोष्ठ सदस्य, चंद्रभान नागवंशी सदस्य, संतोष नाग सह संयोजक, तुलसी देवांगन सह संयोजक, धनुर्जय कश्यप, उमेश गुप्ता, उदय दुबे एवं राज्य सहकारी संघ के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
---------------

