मंडी के सदयाणा में गोशाला में भड़की आग, गाय और बछड़ी जिंदा जले ।
- DSS Admin
- Jul 04, 2026
मंडी, 04 जुलाई (हि.स.)। मंडी जिला के उपमंडल सदर के तहत ग्राम पंचायत सदयाणा के तहत धड़ीयाना गांव में गौशाला में आग भड़कने से गाय और बछड़ी जिंदा जल गई । मिली जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार पुत्र नारायण सिंह निवासी धड़ीयाना की गौशाला में आग लग गई। गौशाला के भीतर गर्भवती गाय तथा एक बछड़ी मौजूद थी जो जिंदा जल गई। आग लगने का पता तब चला जब वह पूर्ण रूप से जलकर राख हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर सफलता हाथ नहीं लगी और गर्भवती गौ माता तथा एक बछड़ी जिंदा जल गई । इस हादसे की सूचना ग्राम पंचायत प्रधान और ग्राम राजस्व अधिकारी को दी गई ।
उन्होंने मौका पर आकर निरीक्षण किया तथा आग से हुए नुकसान का आकलन किया। इस आगजनी में करीब तीन लाख का नुक्सान होने का अनुमान है। जिला परिषद सदयाणा वार्ड से चुनकर आए परस राम ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसान को तुरंत सहायता देने की मांग की है।
---------------

