पहलगाम घटना पर पोस्ट: कछार पुलिस ने अधिवक्ता को किया गिरफ्तार
- Admin Admin
- Apr 27, 2025
कछार (असम), 27 अप्रैल (हि.स.)। पहलगाम घटना से संबंधित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ कछार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को कोमर उद्दीन चौधरी (32) को गिरफ्तार किया गया है।
कछार पुलिस अधीक्षक नोर्मल महत्ता ने आज बताया है कि कोमर उद्दीन चौधरी पेशे से अधिवक्ता हैं और उनके खिलाफ काटिगोरा थाना केस संख्या 37/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 196(2)/299/302/353(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में अबतक कुल आठ लोग असम में गिरफ्तार हो चुके हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश



