कठुआ में कैंसर जागरूकता की पहल, डीसी ने प्रो. के.बी. अबरोल मेमोरियल कैंप का किया उद्घाटन

Cancer awareness initiative in Kathua, DC inaugurates Prof. K.B. Abrol Memorial Camp


कठुआ, 16 मई । जिले में कैंसर जागरूकता और प्रारंभिक जांच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रो. के.बी. अबरोल मेमोरियल कैंसर आउटरीच कैंप का आयोजन गुप्ता हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर कठुआ में किया गया। इस कैंप का उद्घाटन उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना और प्रसिद्ध सर्जन एवं गुप्ता हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. एके गुप्ता भी उपस्थित रहे।

यह आउटरीच अभियान ‘लाजवंती भगत नाथ रेडिएशंस ऑफ होप’ कैंसर केयर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट जम्मू के सहयोग से आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच को प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना रहा। कैंप के सफल आयोजन में एसएमवीडीयू के छात्रों ने स्वयंसेवक के रूप में योगदान दिया। इस दौरान वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमित सूरी, सीनियर सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अविनाश राजरा, सीनियर ब्रेस्ट ऑनकोप्लास्टिक सर्जन डॉ. सुरभि कुड्यार और सीनियर क्लिनिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. दीपक अबरोल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम में एलबीएनआरओएच के सचिव शशि खजूरिया, विगत चंदन और आशुतोष गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उपायुक्त ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंपों को जिले के दूर-दराज क्षेत्रों तक भी पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। कैंप के दौरान मुफ्त परामर्श, निरूशुल्क जांच, ट्यूमर मार्कर स्क्रीनिंग सहित अन्य उन्नत परीक्षण किए गए। साथ ही कैंसर जागरूकता से संबंधित जानकारीपूर्ण सामग्री भी वितरित की गई। इस पहल ने स्वास्थ्य संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों को दर्शाते हुए एक जागरूक, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के संकल्प को दोहराया। कैंप में अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट और गुप्ता हॉस्पिटल के अलावा रक्षा किडनी सेंटर, होप फाउंडेशन और जम्मू हेल्थ केयर जैसी संस्थाओं ने भी भाग लिया।

---------------

   

सम्बंधित खबर