मद्य निषेध विभाग ने कार से 588 बोतल बीयर किया बरामद,चालक हुआ फरार

अररिया 03 जुलाई(हि.स.)।

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने बीती मध्य रात्रि को टाटा कंपनी के कार से भारी मात्रा में बीयर बरामद किया।बरामद बीयर पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए है, जिसे तस्करी कर पश्चिमबंगाल के सिलीगुड़ी से किशनगंज के रास्ते फारबिसगंज की ओर जा रहा था।

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने हरियाबारा टॉल प्लाजा के पास नहर के पास रात्रि करीबन साढ़े बारह बजे की।हालांकि चालक चेकिंग को देखकर पहले ही गाड़ी को खड़ा कर भागने में कामयाब रहा।

जानकारी मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने शुक्रवार को दी।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि विदेशी शराब की बड़ी खेप किशनगंज से फारबिसगंज की तरफ फोर लेन सड़क से जाने वाली है।

प्राप्त सूचना के आधार पर एसआई पूजा कुमारी के नेतृत्व में एक मद्य निषेध टीम का गठन किया गया। दल में एएसआई मुन्ना कुमार सिंह एवं मद्य निषेध सिपाही एवं प्रतिनियुक्त गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे। अररिया-पटना फोर लेन पर आरएस थाना अन्तर्गत हरियाबारा टोल पलाजा के पास पहुंच कर नहर वाले रोड पर संदिग्ध वाहन का जांच प्रारंम्भ किया।

संदिग्द्ध वाहन संख्या डब्ल्यूबी74बीएच 8991 घूमा कर भागने का प्रयास किया एवं कुछ दूरी पर वाहन छोड़ कर वाहन चालक भागने में सफल रहा। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में एवं पिछले सीट के नीचे छुपा कर रखा गया 294 लीटर बीयर बरामद हुआ।मामले में वाहन मालिक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज करने की बात उत्पाद अधीक्षक ने कही।

   

सम्बंधित खबर