होली पर्व को प्राकृतिक रंगों से मनाएं और स्वच्छता का ध्यान रखें: राज्यपाल

— राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी रंगों के पावन पर्व होली की बधाई

लखनऊ, 12 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रंगों के पावन पर्व पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उल्लास की कामना की है।

राज्यपाल ने कहा कि होली का पर्व समाज में सौहार्द, भाईचारे और समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमारे जीवन में खुशी और उत्साह का संचार करता है और हमारी सांस्कृतिक विविधता को और प्रगाढ़ बनाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे होली को प्राकृतिक रंगों से मनाएं, पानी की बर्बादी न करें और स्वच्छता का ध्यान रखें।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

   

सम्बंधित खबर