भाजपा में जश्न, धामी बोले मोदी की गारंटी है चुनाव के नतीजे
- Admin Admin
- Feb 08, 2025
![](/Content/PostImages/63c5624834dcfd98978fd70bd7356f4d_2108242345.jpg)
-दिल्ली चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
देहरादून, 8 फ़रवरी (हि.स.)। दिल्ली चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत पर उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने चुनावी नतीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की जीत बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार तेज़ी से विकास करेगी और संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा।
पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए इस विजय समारोह में उत्साह से ओतप्रोत कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष और सीएम ने एक दूसरे का मुंह मीठा करने के साथ, सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें जलेबी खिलाकर जीत की बधाई भी दी। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए धामी ने कहा कि 27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की विदाई हुई है। उन्होंने क्लिनिक, स्मार्ट क्लास, यमुना सफाई, शराब का घोटालों की सरकार का अंत हुआ।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व समेत समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pokhriyal