नटराजन चंद्रशेखरन ने किया मां कामाख्या का दर्शान

गुवाहाटी, 03 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ पर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ कामाख्या धाम में टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखर ने शनिवार को मां कामाख्या की विशेष पूजा अर्चना कर आशीष लिया।

नटराजन जागीरोड स्थित टाटा सेमीकंडक्टर परियोजना के भूमि पूजन के अवसर पर असम दौरे पर आए थे। नटराजन चंद्रशेखर ने जागीरोड जाने से पहले ही मां कामाख्या की पूजा अर्चना कर आशीष लिए।। उनके साथ असम सरकार के मंत्री जयंत मल्लबरुवा, असम पर्यटन निगम के अध्यक्ष पद्मपाणि बोरा उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर