स्टेट समाचार की मुहिम से चंडीगढ़ रंगा देशभक्ति के रंग में चंडीगढ़

दैनिक स्टेट समाचार ने देश के प्रति प्रेम की भावना को विकसित करने के लिए तिरंगा 15 अगस्त का उत्सव मनाओ अभियान का आयोजन ब्यूटीफुल सिटी चंडीगढ़ में बड़े ही जोश और हर्षोल्लास के साथ किया। चंडीगढ़ स्टेट समाचार की महिम हर घर तिरंगा हर दिल में तिरंगा मुहिम में रंगा हुआ दिखाई दिया।  यह तिरंगा उत्सव सेक्टर 44 डी मार्केट में आयोजित किया गया। इस आयोजन के लिए चंडीगढ़ व्यापार मंडल का सहयोग बड़ा ही सराहनीय रहा। एसएचओ लखबीर सिंह और पार्षद जसमनप्रीत ने कार्यक्रम का आगाज़ किया। मुख्य अतिथियों को बुके और स्मृति देकर सम्मानित किया। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारी विशेषकर चंडीगढ़ व्यापार मंडल से अनिल वोहरा, संरक्षक सीबीएम एवं अध्यक्ष एमडब्ल्यूए 44डी,  कमलजीत सिंह पंछी, महासचिव सीबीएम एवं अध्यक्ष ट्रेडर एसोसिएशन 17, पुरुषोत्तम महाजन, वाइस चेयरमैन सीबीएम, सुभाष नारंग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलजिंदर गुजराल, महासचिव सीबीएम एवं अध्यक्ष केशो राम कॉम्प्लेक्स 45, रविंदर सिंह बिल्ला, सलाहकार सीबीएम, राजन महाजन, सलाहकार सीबीएम, ओम प्रकाश बुद्धिराजा, सलाहकार सीबीएम, हरजीत सिंह, उपाध्यक्ष सीबीएम, संजीव ग्रोवर, उपाध्यक्ष सीबीएम, राधे लाल बजाज, वित्त सचिव सीबीएम, राजीव मनचंदा, सचिव सीबीएम, मोहित सूद, सचिव सीबीएम, राजेश वाधवानी, संयुक्त सचिव सीबीएम, विनोद जोशी, सीबीएम, नवदीप शर्मा, सदस्य सीबीएम, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन 44डी, एरिया पार्षद जसमनप्रीत सिंह दिलजीत ठुकराल सचिव, डॉ. गीता, नरिंदर पाल सिंह, सुभाष गोयल, अनिल गुप्ता, गुलशन कुमार, मोहम्मद अंजार ने कंधे से कंधा मिलाकर इस तिरंगा लगाओ आयोजन को सफल बनाया। चंडीगढ़ दैनिक स्टेट समाचार के संपादक डॉ विनोद कुमार,  नेशनल हेड अश्विनी सोनी,  सीनियर सब एडिटर राकेश कुमार,  उप संपादक रिंपी,  सर्कुलेशन इंचार्ज सनी कुमार, पारुल आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खादी सेवा संघ, संवाद साहित्य मंच, आचार्यकुल, शिक्षाविदों, पत्रकार संघों, पुलिस विभाग, नगर निगम, भिन्न-भिन्न समाजसेवी संस्थाओं,  साहित्यिक संस्थाओं, व्यापार संगठनों, पार्षद आदि की ओर से के के शारदा, सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज, डॉ अनीश गर्ग, सोमेश गुप्ता,शीनू बलिया, प्रदीप शुक्ला, अमित सेठी,  प्रदीप शर्मा,  बर्मन आदि ने भी भाग लिया। इस अभियान में नगर निगम चंडीगढ़ के अधिकारी भी शामिल हुए। भारत माता के जयकारों  और वन्दे मातरम से चंडीगढ़ गूँज उठा। उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने तिरंगा स्टीकर, दो पहिया वाहन, फोर व्हीलर और बसों आदि पर लगाए। स्टीकर लगाने वाले और अपनी गाडिय़ों पर लगवाने वाले दोनों जोश में दिखे। वहां से गुजर रहे हर वाहन चालकों में  स्टीकर लगाने की होड़ लगी हुई थी। लोगों का  तिरंगे  के प्रति जोश देखते ही बनता था। सेक्टर से अलग-अलग गंतव्य  की ओर  जाने वाले वाहनों पर लगे स्टीकर यह बता रहे थे कि तिरंगे की शान के प्रति लोगों का प्यार और सम्मान प्रदर्शित हो रहा था। नगर निगम भी इस मुहिम में शामिल हुआ। हर क्षेत्र के गणमान्यों  ने बढ़ चढक़र भाग लिया। दैनिक स्टेट समाचार चंडीगढ़ के संपादक डॉ विनोद कुमार ने कहा कि तिरंगा 15 अगस्त उत्सव मनाओ अभियान के शरुआत दैनिक स्टेट समाचार  जम्मू मुख्यालय से एमडी शमशेर सिंह चढक़ के मार्गदर्शन में हुई।  इस अभियान के अन्तर्गत हजारों की संख्या में तिरंगा स्टीकर वाहनों पर लगाए गए। चंडीगढ़ का कार्यक्रम भी इसी का एक हिस्सा था। कमलजीत पंछी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में मीडिया हाउसेस की ओर से ऐसा अभियान पहली बार देखने को मिला है।  ऐसे आयोजन होने से तिरंगे के प्रति सम्मान और भी अधिक बढ़ जाता है।  अनिल वोहरा ने कहा की चंडीगढ़ व्यापार मण्डल ऐसे आयोजनों का खुले दिल से समर्थन करता है। भविष्य में भी सहयोग के हमेश आगे आएंगे।अश्वनी सोनी से सफल कार्यक्रम के लिए सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।अनिल वोहरा, कमलजीत सिंह पंछी, पुरुषोत्तम महाजन,  सुभाष नारंग, बलजिंदर गुजराल, रविंदर सिंह बिल्ला, केके शारदा, प्रेम विज, डॉ अनीश गर्ग, सोमेश गुप्ता, शीनू वालिया की गरिमामई उपस्थिति रही।

   

सम्बंधित खबर