बिहार मे बह रही है बदलाव की लहर:मनीष कश्यप

पूर्वी चंपारण, 28 जुलाई (हि.स.)।बिहार मे अब बदलाव की लहर है, बिहार की जनता अबकी बार सरकार बदलने के लिए एकजुट हो रही है उक्त बाते जन सुराज पार्टी के नेता नितेश कुमार श्रीवास्तव ने उतरी नोनेया पंचायत अंतर्गत मखनिया गाँव में बदलाव सभा मे कहा सभा का आयोजन गोविन्दगंज विधानसभा के संभावित प्रत्याशी नितीश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ो महिला- पुरूष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुशवाहा ने किया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता नन्दकिशोर कुशवाहा व मनीष कश्यप ने कहा कि बिहार में जन सुराज पार्टी तीसरा विकल्प के रूप में आई है जिसके नेता प्रशांत किशोर है। उनके सिद्धांतों से जुड़ने के लिए पूरे प्रदेश में लोग जनसैलाब की तरह उमड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में लोग बदलाव चाहते हैं और बदलाव के इस अभियान में प्रशांत किशोर एक महानायक के रूप में सामने आए हैं जिनका जीवन बिहार के एक-एक जनता के लिए समर्पित है। जनता भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध से त्रस्त हो चुकी है, गरीबों के बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं।लोग अपना प्रदेश छोड़ दूसरे प्रदेशों में जाकर रोजगार ढूंढने में लगे हैं , गरीबों का जीवन भाग दौड़ में समाप्त हो जाता है.वह मुख्य धारा से जुड़ नहीं पाता हैं । इस कारण उनका अगला पीढ़ी भी इसी तरह जीने के लिए मजबूर हो जाता है। इसलिए इस बार लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए और अपने रोजगार के लिए बिहार में जन सुराज पार्टी को अपना वोट देने का निश्चय किया है।

लोगों ने जय बिहार ,जय जय बिहार के नारे लगाए,उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी सता में आएगी , तब बिहार में बिकास कि धारा बहाएगी। मंच का संचालन संजय कुशवाहा ने किया जबकी संबंधित करने वालो मे अमरेन्द्र कुमार कमलेश कान्त गिरि रविशंकर पाण्डेय राजन राय कृष्णाकान्त मिश्रा रजिया खातून मो. असलम सहित अन्य शामिल थे। वही इस अवसर पर रवि श्रीवास्तव चन्दन सिंह रविन्द्र पासवान पल्लवी कुमारी निमेश कुशवाहा ध्रुव कुशवाहा मोहन गुप्ता निरंजन पासवान नवीन पटेल अभिषेक सिंह सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

   

सम्बंधित खबर