नैनीताल जनपद के उप जिलाधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन
- Admin Admin
- Apr 13, 2025

नैनीताल, 13 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल जनपद की जिलाधिकारी वंदना ने नैनीताल जनपद में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तहसीलदारों के बाद अब कई उप जिलाधिकारियों के स्थानांतरण कर दिये हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी विवेक राय की ओर से स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
आदेशानुसार हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी पारितोष वर्मा को कालाढूंगी, रामनगर के उप जिलाधिकारी राहुल शाह को हल्द्वानी, हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी न्यायिक तुषार सैनी को कैंची धाम, नैनीताल के उप जिलाधिकारी न्यायिक प्रमोद कुमार को रामनगर, कालाढूंगी की उप जिलाधिकारी रेखा कोहली को उप जिलाधिकारी न्यायिक हल्द्वानी, कैंची धाम के उप जिलाधिकारी विपिन पंत को प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट तथा नवाजिश खलिक को उप जिलाधिकारी न्यायिक नैनीताल नियुक्त किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी