राम तारक यज्ञ में 108 नामों का जाप, हजारों भक्तों के लिया आशीर्वाद

जयपुर, 7 अप्रैल (हि.स.)। जगतपुरा स्थित श्रीकृष्ण बलराम मंदिर के गुप्त वृंदावन धाम में रामनवमी के पावन पर्व पर राम तारक यज्ञ में 108 पवित्र नामों का जाप किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी हाजरी लगाई।

इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों और अशोक वृक्ष के पत्तों से विशेष रुप से सजाया गया। हजारों भक्तों ने रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संध्या काल में राम तारक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान राम के 108 पवित्र नामों का जाप किया। भगवान के पवित्र 108 नामों के जाप के शुरु आते ही पूरा गुप्त वृंदावन धाम सियावर राम के नाम से गुंजायमान हो गया। गुप्त वृंदावन धाम के उपाध्यक्ष अनंत शेष दास ने राम तारक यज्ञ का महत्व समझाते हुए कहा कि यह यज्ञ मनुष्य का कल्याण करने वाला है। श्रीराम अष्टोत्तर के उच्चारण के साथ किया गया यह यज्ञ विश्व शांति,जनकल्याण और भवबंधन से मुक्ति के लिए आयोजित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

   

सम्बंधित खबर