फिलीपिंस की चार्लिन ने हिन्दू रीति से मोतिहारी के अमृत के साथ रचाई शादी

शादी के पूर्व भगवान शिव जलाभिषेक करती चार्लिन

पूर्वी चंपारण,08 फ़रवरी (हि.स.)।किसी ने सच ही कहा है,कि मोहब्बत जाति,धर्म और मुल्क की सरहदे नही देखता यह तो सभी सीमाओ को पार कर जाता है। ऐसा ही मोहब्बत का एक मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सामने आया है, जहां फिलीपींस की रहने वाली 28 वर्षीय चार्लीन मोतिहारी पहुंची और अपने प्रेमी अमृत श्रीवास्तव (33) के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई। दोनों की शादी 7 फरवरी को पूरे हिंदू रीति-रिवाज से मोतिहारी शहर के होटल रामसन प्लाजा में संपन्न हुआ।

मौके पर चार्लीन के माता-पिता और परिजन के साथ अमृत श्रीवास्तव के परिजन काफी खुश नजर आये। विदेशी बहू मिलने के बाद अमृत के माता काफी प्रसन्न दिखी। बता दे कि दुल्हन बनी चार्लीन अपने परिवार के साथ 4 फरवरी को मोतिहारी पहुंची थी।दरअसल जिले के चकिया प्रखंड के चिंतामनपुर गांव के अमृत श्रीवास्तव पिछले 5 साल से दुबई में रहकर पढ़ाई कर रहे थे, जिसके बाद वे दुबई में ही एक कंपनी में नौकरी करने लगे,जहां एक होटल में उनकी मुलाकात चार्लीन से हुई।फिर दोनों के बीच प्यार परवान चढने लगा। फिर दोनों लिव-इन में रहने लगे। लगभग तीन साल से अमृत और चार्लीन लिव-इन में रह रहे थे। इसके बाद दोनों ने अपने परिजनों की सहमति से शादी करने का फैसला लिया।

दुल्हे अमृत श्रीवास्तव ने बताया कि एक होटल में पहली नजर में ही उन्हें चार्लीन से प्यार हो गया लेकिन उन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में काफी समय लगा। करीब 1 साल बाद उन्होंने चार्लीन के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। जिसके बाद चार्लीन ने प्यार की सहमति दे दी। 2024 में दोनों ने अपने अपने परिजनो को इसकी जानकारी दी तो के परिवारों ने उन्हें शादी करने की इजाजत दे दी। लेकिन 2024 में अमृत के पिता उमेश श्रीवास्तव का निधन गया, इसलिए विवाह कुछ महीनों के लिए टालना पड़ा।इसके बाद 7 फरवरी को शुभ मुहर्त में भव्य शादी समारोह का आयोजन किया गया।शादी में दुल्हन चार्लीन की पसंद के अनुसार तैयारियां की गई। चार्लीन ने शादी के पूर्व शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की फिर विधिवत आम महुआ विवाह के बाद शादी को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितो ने संपन्न कराया। मौके पर दुल्हन चार्लिन ने कहा कि भारत की शादी परंपरा बहुत ही अच्छा है। जिसने मुझे काफी प्रभावित किया है।वही चार्लिन की दादी ईयूनास,पिता मैगनोलिया और मां रोमेन भी शादी समारोह से खूब-खुश दिखे और भारतीय शादी परंपरा के सभी विधि में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

   

सम्बंधित खबर