छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : दोपहर 12 बजे तक 35 प्रतिशत मतदान
- Admin Admin
- Feb 11, 2025
![](/Content/PostImages/DssImages.png)
रायपुर, 11 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आंकड़ा जारी कर बताया कि, दोपहर 12 बजे तक नगरीय निकाय चुनाव में 35 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुरुष मतदान करने में आगे हैं। जहां 35.1 प्रतिशत पुरुषों ने तो वहीं 32.48 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। रायपुर में 12 बजे तक 18.40 प्रतिशत हुआ है।
राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में वोट डाले जा रहे हैं । महापौर, अध्यक्ष और पार्षद के लिए एक साथ मतदान हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक रायपुर नगर निगम में 18.40 प्रतिशत धमतरी नगर पालिका निगम में 27.96 प्रतिशत, लोरमी नगर पालिका क्षेत्र में 33 प्रतिशत मतदान हुआ है।
धमतरी जिले में के आमदी नगर पंचायत में 63.71 प्रतिशत, भखारा नगर पंचायत में 50.99प्रतिशत, मगरलोड नगर पंचायत में 46.69 प्रतिशत, नगरी नगर पंचायत में 43.93 और कुरूद नगर पंचायत में 43.20 प्रतिशत मतदान दोपहर 12 बजे तक दर्ज किया गया है।
सुकमा नगर पालिका में 15.49 प्रतिशत, दोरनापाल नगर पंचायत में 28.30 प्रतिशत ,सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सरिया नगर पंचायत में 47.98, बरमकेला नगर पंचायत में 35.62, सरसींवा नगर पंचायत में 31.70, भटगांव नगर पंचायत में 48.32, पवनी नगर पंचायत में 50.97और बिलाईगढ़ नगर पंचायत में 46.64 प्रतिशत मतदान हुआ है।
गरियाबंद जिले में दोपहर 12 बजे तक 41.76 प्रतिशत , गरियाबंद नगर पालिका में 38.69, राजिम नगर पंचायत में 39.90, फिंगेश्वर नगर पंचायत में 37.73, छुरा नगर पंचायत में 44.96, कोपरा नगर पंचायत में 44.86 और देवभोग नगर पंचायत में 34.04 प्रतिशत मतदान हुआ है।जबकि राजनांदगांव जिले में 12 बजे की स्थिति में कुल 32.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
राजनांदगांव नगर निगम में 30.36, डोंगरगढ़ नगर पंचायत में 32.12, डोंगरगांव नगर पंचायत 41.63, छुरिया नगर पंचायत में 62.27 और लाल बहादुर नगर नगर पंचायत में 67.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
वहीं महासमुंद जिले में दोपहर 12 बजे कुल औसत मतदान 30.72 प्रतिशत हुआ है। महासमुंद नगर पालिका परिषद में 26.09, बागबाहरा नगर पालिका परिषद में 31.57, सरायपाली नगर पालिका परिषद में 30.77 और तुमगांव नगर पंचायत में 48.56, पिथौरा नगर पंचायत में 40.98 प्रतिशत और बसना नगर पंचायत में 33.10 प्रतिशत मतदान किया गया है।
इसी तरह कांकेर जिले में नगरीय निकाय चुनाव में दोपहर 12 बजे तक 44.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। कांकेर नगरपालिका परिषद में 37.0, चारामा नगर पंचायत में 51.8, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में 49, अंतागढ़ नगर पंचायत में 54.9 और पखांजूर नगर पंचायत में 45.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा