मुख्यमंत्री धामी ने ग्वेल देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

नैनीताल, 4 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद में स्थित प्रसिद्ध लोक देवता ग्वेल देवता के घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन किये और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने ग्वेल देवता से प्रदेश वासियों की कुशलता, सुख-शांति व प्रगति की प्रार्थना की। साथ ही इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। उनके साथ विधायक सरिता आर्य सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी / वीरेन्द्र सिंह

   

सम्बंधित खबर