मुख्य सचिव ने आईएफएस अधिकारी, जितेन्द्र सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया

जम्मू, 30 अगस्त (हि.स.)। मुख्य सचिव अटल डुल्लू की अध्यक्षता में प्रशासनिक सचिवों की उपस्थिति में एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें 2010 बैच के आईएफएस अधिकारी जितेन्द्र सिंह के दुखद और असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। वह वर्तमान में रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय, नई दिल्ली में तैनात हैं। शोक सभा के दौरान डुल्लू ने इस युवा अधिकारी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

वन पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग के एसीएस धीरज गुप्ता ने भी अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और एक अधिकारी के रूप में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने शोक संदेश भी पढ़ा जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतक के परिवार के साथ हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि दुख और शोक की इस घड़ी में पूरा प्रशासन उनके साथ है।

सभी अधिकारियों ने अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं प्रार्थनाएं कीं और इस कठिन समय में हर तरह का सहयोग देने का संकल्प लिया। दिवंगत आत्मा के प्रति गहन सम्मान प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया तथा दिवंगत अधिकारी की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

   

सम्बंधित खबर