चिनार कोर ने बारामूला में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए नायब सूबेदार को श्रद्धांजलि दी
- DSS Admin
- May 12, 2026
श्रीनगर, 12 मई (हि.स.)। सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान शहीद हुए नायब सूबेदार हीरा बहादुर पांडे के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी।
श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने घटना के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया लेकिन सूत्रों के अनुसार जिले के रफीबाद इलाके में रात्रि गश्त के दौरान दुर्घटना में गिरने से जवान की मृत्यु हो गई।
एक्स पर एक पोस्ट में चिनार कोर ने कहा कि चिनार कोर बारामूला जिले में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान शहीद हुए वीर नायब सूबेदार हीरा बहादुर पांडे के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। चिनार योद्धा वीर के शौर्य और बलिदान को सलाम करते हैं।
हम शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
---------------

