महिला चिकित्सक को धमकी देने के आरोप में सिविक वालंटियर गिरफ्तार

पूर्व बर्दवान, 10 अगस्त (हि.स.)। पूर्व बर्दवान जिले में एक सिविक वॉलिंटियर पर ड्यूटी पर तैनात एक महिला चिकित्सक को धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पूर्व बर्दवान जिले के भातार स्टेट जनरल अस्पताल का है।

शनिवार को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपित का नाम सुशांत रॉय है। वह भातार थाने में सिविक वालंटियर के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार को सुशांत भातार स्टेट जनरल हॉस्पिटल में ड्यूटी पर थे। आरोप है कि सिविक वालंटियर नशे की हालत में इलाज के लिए अस्पताल में महिला डॉक्टर के पास गया था।

महिला डॉक्टर ने दावा किया कि उन्होंने सुशांत के इलाज के लिए सभी इंतजाम किए। लेकिन अचानक सिविक वालंटियर ने उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके महिला चिकत्सक से कहा 'क्या आप जानती हैं कि आरजी कर में महिला चिकित्सक के साथ क्या हुआ था ?' इसके बाद महिला डॉक्टर ने अन्य सिविक वॉलंटियर्स को बुलाया और मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई।

शनिवार को भातार स्टेट जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों और नर्सों को भातार थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपित सिविक वालंटियर को सजा देने की मांग की है। खबर मिलने के बाद जिला उप मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सुबर्णा गोस्वामी अस्पताल गईं। उन्होंने कहा कि हम एक सिविक वॉलंटियर को उसके नशे में व्यवहार के लिए तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।' आखिरकार पुलिस ने दोपहर में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे कल रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय / गंगा

   

सम्बंधित खबर