हिसार : हकृवि सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान का कार्यकाल समाप्त, नहीं करवा रहे चुनाव
- Admin Admin
- May 15, 2025

जबरन पद पर रहने का आरोप, सफाई कर्मचारियों ने बैठक कर जताया विरोधहिसार, 15 मई (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की एक बैठक संघ के पूर्व प्रधान दास कुमार बागड़ी की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्तमान प्रधान कालूराम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। दास कुमार बागड़ी ने गुरुवार काे बताया कि कालू राम वर्तमान प्रधान का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो चुका है लेकिन जब उसे चुनाव करवाने बारे कहा जाता है तो वह कर्मचारियों को धमकी देता है कि मैं पांच साल तक चुनाव नहीं करवाउंगा, अगर कोई भी कर्मचारी बोलेगा तो उसकी बदली बाहर करवा दूंगा। सभा में वर्तमान महासचिव जोगिन्द्र सिंह टांक भी उपस्थित थे।उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अगले दो दिन में प्रधान चुनावों की घोषणा नहीं करता है तो कर्मचारियों की आम सभा बुलाकर चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी व चुनाव आयुक्त भी नियुक्त कर दिया जाएगा जिसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को भी दी जा रही है। इस अवसर पर जोगिन्द्र सिंह वर्तमान महासचिव, पूर्व प्रधान दास बागड़ी, नरेश उपप्रधान, कमल, राजपाल, देसराज, अनिल अठवाल, आकाश अठवाल, पूर्व प्रधान अनित कुमार चौटाला, पूर्व महासचिव छत्रपाल, सिकंदर, रोजानंद, राजेश व भंवर लाल पूर्व महासचिव सहित कई पूर्व नेता व भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर