विश्व पर्यावरण दिवस पर जीडीसी कठुआ में स्वच्छता व पौधारोपण अभियान

Cleanliness and tree plantation drive at GDC Kathua on World Environment Day


कठुआ, 05 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ की 4 जेएंडके एनसीसी बटालियन द्वारा कॉलेज परिसर में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों में सतत जीवनशैली अपनाने की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल ने स्वयं भाग लिया। उनके साथ प्रो. राकेश सिंह, प्रो. जगदीश कुमार, प्रो. रविंदर कौर, डॉ. यश पाल शर्मा, डॉ. केहर सिंह, प्रो. पवन कुमार, प्रो. गौतम सिंह, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. चंदन शर्मा और प्रो. संजय चैधरी सहित अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया तथा साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की शपथ ली। प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल ने एनसीसी इकाई और स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों से दैनिक जीवन में पर्यावरण हितैषी आदतें अपनाने का आह्वान किया।

---------------

   

सम्बंधित खबर