पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की
- Admin Admin
- Jan 31, 2025

पटना, 31 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में आज कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय थे। स्व विश्वनाथ सिंह के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी