सीएम शिंदे ने ठाणे नासिक मार्ग काअचानक किया निरीक्षण

मुंबई,9अगस्त ( हि.स.) ।राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज ठाणे-नासिक राजमार्ग का अचानक निरीक्षण शुरू किया.।

इस अवसर पर उन्होंने ठाणे में खारेगांव में खाड़ी पर बन रहे नये क्रीक ब्रिज के कार्य का भी निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन करने के संबधित अधिकारियों को निर्देश भी दिये.। ठाणे-नासिक हाईवे पर गड्ढों और ट्रैफिक जाम को लेकर बैठक हुई और मुख्य मंत्री शिंदे द्वारा जरूरी निर्देश दिए गए.। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे चल रहे कार्यों का खुद निरीक्षण और समीक्षा भी करेंगे।मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने अब तक. किये गये कार्यों की समीक्षा के लिए इस दौरे का आयोजन किया गया है.।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वयं ठाणे नासिक मार्ग पर मानसून में चल रहे गढ्ढों के पूर्व का अवलोकन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा / राजबहादुर यादव

   

सम्बंधित खबर