पानीपत: कॉकरोच जनता पार्टी का कोई वजूद नहीं: शिक्षा मंत्री

पानीपत के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते शिक्षा मंत्री महिपाल डंडा


पानीपत, 04 जून ।हरियाणा के शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय श्याम कमल में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने हाल ही में इनेलो नेता अर्जुन चौटाला और एसपी के बीच हुए तीखे विवाद प्रकरण पर कहा कि जो लोग प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं, वे राजनीति में कभी सफल नहीं हो सकते। उन्होंने अर्जुन चौटाला को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति के मैदान में लंबे समय तक टिकने और जनता का विश्वास जीतने के लिए बेहद संयम, धैर्य और शालीनता की जरूरत होती है, जिसका प्रदर्शन हर राजनेता को करना चाहिए।

काकरोच जनता पार्टी के बारे में पूछने पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि कॉकरेच जनता पार्टी का कोई वजूद नहीं है। इनपर बोलकर एनर्जी वेस्ट नही करनी चाहिए, ऐसी चीजें निकलती रहती है बैठती रहती है। महिपाल ढांडा ने कहा, मैंने बस थोड़ी सी व्यवस्था बदली है। अब जो व्यक्ति अपनी समस्या लेकर बाजार या परिसर में जहाँ भी बैठा होगा, मैं खुद चलकर उसके पास पहुंचूंगा और उसकी बात सुनूंगा। इससे हर आखिरी व्यक्ति की सुनवाई मुमकिन हो पाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर