इतिहास के पन्नों में 08 मार्चः जब 239 लोगों को लेकर उड़ा विमान हो गया लापता, आज तक नहीं चला पता

8 मार्च 2014 को मलेशियाई एयरलाइंस का यात्री विमान अचानक लापता हो गया। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से चीन की राजधानी बीजिंग जा रहे विमान में 227 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। यात्रियों में 14 देशों के नागरिक शामिल थे, जिनमें से करीब 160 चीन के हैं। विमान में दो छोटे बच्चे भी थे। विमान के पास 7 घंटे का ईधन था। का माऊ की वायु सीमा में प्रवेश के एक मिनट बाद विमान का एयर ट्रैफिक से संपर्क टूट गया था। विमान के दक्षिण चीन समुद्र में क्रैश होने की आशंका जताई गई। लापता विमान की खोज का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे महंगा अभियान करीब चार साल तक चला। 2017 में यह तलाशी अभियान बेनतीजा ही बंद कर देना पड़ा।

अन्य अहम घटनाएंः

1911 - अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार मनाया गया था।

1921- स्पेन के प्रधानमंत्री एदुआर्दो दातो इरादियर की संसद भवन से बाहर निकलते हुए हत्या कर दी गई।

1930- महात्मा गांधी ने भारत की आजादी के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया।

1942- जापानी फौजों ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बर्मा के रंगून शहर पर कब्जा किया।

1948- एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।

2001 - इजराइल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।

2006 - रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।

2008 -बम्बई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया।

-फ़िल्म फ़ेयर आफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टिवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

2009- भारत के अग्रणी गोल्फर ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता।

2014: क्वालालम्पुर से बीजिंग जाते हुए मलेशिया एयरलाइंस का एक विमान लापता हो गया, जो लाख कोशिशों के बावजूद मिल नहीं पाया। विमान में 227 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। इसे खोजने के प्रयास 2017 में बंद कर दिए गए।

2017- मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट पर ISIS पर संदेह; देश पर ISIS का पहला हमला।

2018- नेफियू रियो ने नागालैण्ड के 9वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

2018- भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी।

जन्म

1864 - हरि नारायण आपटे - प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।

1889 - गोपी चन्द भार्गव - 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।

विश्वनाथ दास - भारतीय राजनीतिज्ञ थे। ये ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे।

1897 - दामेर्ला रामाराव- भारतीय कलाकार।

1921 - साहिर लुधियानवी- मशहूर शायर, फिल्मी गीतकार।

1945 - नृपेंद्र मिश्रा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे।

1953 - वसुंधरा राजे सिंधिया- राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री।

1954 - दिगंबर कामत - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

1955 - जिम्मी जॉर्ज- भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।

1975 - फ़रदीन ख़ान- भारतीय फिल्म अभिनेता।

1989 - हरमनप्रीत कौर - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

1985 - रश्मि बंसल - भारत की जानीमानी लेखिका हैं।

निधन

1535 - रानी कर्णावती- मेवाड़ की रानी थीं।

1957 - बाल गंगाधर खेर - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।

1979 - आर. के. खाडिलकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1977 - कृश्न चन्दर - हिन्दी और उर्दू के यशस्वी कहानीकार थे।

2015- विनोद मेहता- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार।

2021 - अंशुमान सिंह - राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व न्यायमूर्ति थे।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर