इतिहास के पन्नों में 16 अगस्तः खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी

बुंदेले हरबोलो के मुंह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी- झांसी की रानी जैसी अमर कृति रचने वाली सुभद्रा कुमारी चौहान राष्ट्रीय चेतना की प्रखर कवयित्री के रूप में स्थापित हैं। उनकी रचनाएं राष्ट्रीयता की भावना से परिपूर्ण हैं।

स्वाधीनता संग्राम में कई बार जेल की यातना सहने वाली इस कवयित्री का जन्म 16 अगस्त 1904 को इलाहाबाद के निकट निहालपुर गांव में हुआ था। बचपन से ही उनकी रचनाधर्मिता सामने आने लगी थी जब उन्होंने 9 साल की उम्र में कविता लिखी जो एक नीम के पेड़ पर लिखी गई थी। वे एक रचनाकारके साथ-साथ स्वाधीनता संग्राम सेनानी भी थीं। महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाली वे प्रथम महिला थीं और कई बार जेल गयीं।

15 फरवरी 1948 में एक दुर्घटना के दौरान महज 44 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनकी साहित्यिक कृतियों में `बिखरे मोती', `उन्मादिनी', `मुकुल', `त्रिधारा' सहित बाल साहित्य के क्षेत्र में कदम्ब का पेड़ बहु चर्चित कविता है- यह कदंब का पेड़ अगर माँ होता यमुना तीरे, मैं भी उस पर बैठ कन्हैया बनता धीरे-धीरे, ले देतीं यदि मुझे बांसुरी तुम दो पैसे वाली, किसी तरह नीची हो जाती यह कदंब की डाली, तुम्हें नहीं कुछ कहता पर मैं चुपके-चुपके आता, उस नीची डाली से अम्मा ऊँचे पर चढ़ जाता, वहीं बैठ फिर बड़े मजे से मैं बांसुरी बजाता, अम्मा-अम्मा कह वंशी के स्वर में तुम्हें बुलाता।

अन्य अहम घटनाएंः

1691 - अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।

1777 - अमेरिका ने ब्रिटेन को बेन्निनगटोन के युद्ध में हराया।

1787 - तुर्की ने रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1906 - दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 8. 6 तीव्रता का भूकंप, 20 हजार लोगों की मौत।

1924 - नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1943 - बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय एडोल्फ हिटलर से मिले।

1946 - मुस्लिम लीग ने प्रत्यक्ष कारवाई दिवस का ऐलान किया, इस दौरान हिंसा में कोलकाता में करीब 5000 लोग मारे गये और 15000 लोग घायल हुये।

1990 - चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण लोप नोर में किया।

2000 - वेरेण्टर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।

2003 - लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।

2004 - आस्ट्रेलियाई और अमेरिकी टीम ने ओलम्पिक नौकायन में विश्व रिकार्ड क़ायम किया।

2006 - संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हैती में अपने अभियान की अवधि को 6 माह के लिए बढ़ाया।

2008 - जम्मू में हिजबुल के तीन आतंकवादी मारे गए।

कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों क संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2012 - विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी।

जन्म

2001 - लक्ष्य सेन - भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी।

1904 - सुभद्रा कुमारी चौहान - स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार।

1918 - टी. गणपति - दूसरी लोकसभा के सदस्य।

1920 - कोटला विजय भास्कर रेड्डी- आंध्र प्रदेश के 9वें मुख्यमंत्री थे।

1928 - रजनी कोठारी - प्रसिद्ध शिक्षाविद, लेखक, राजनीतिक सिद्धांतकार तथा राजनीति विज्ञानी।

1970 - सैफ़ अली ख़ान- फिल्म अभिनेता।

1970 - मनीषा कोइराला- फिल्म अभिनेत्री।

निधन

1991 - सी. अच्युत मेनन - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1997 - नुसरत फ़तेह अली ख़ां - मुस्लिम सूफ़ी भक्ति संगीत की विधा क़व्वाली के महानतम गायक।

2001 - अन्ना मणी - भारतीय भौतिक और मौसम वैज्ञानिक थीं।

2016 - गुरदयाल सिंह - 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित पंजाबी साहित्यकार थे।

2018 - अटल बिहारी वाजपेयी - भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एक।

2020 - चेतन चौहान - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर