इतिहास के पन्नों में 16 फरवरीः स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहे वैज्ञानिक ने अपनी प्रतिभा से दुनिया को हैरान किया

16 फरवरी 1956 को सुप्रसिद्ध भारतीय खगोल विज्ञानी (एस्ट्रोफिजिसिस्ट्) मेघनाद साहा का निधन हो गया। वे साहा समीकरण के प्रतिपादन के लिये प्रसिद्ध हैं। यह समीकरण तारों में भौतिक एवं रासायनिक स्थिति की व्याख्या करता है। मेघनाथ साहा की अध्यक्षता में गठित विद्वानों की समिति ने भारत के राष्ट्रीय शक पंचांग का भी संशोधन किया, जो 22 मार्च 1957 (1 चैत्र 1879 शक) से लागू किया गया। उन्होंने ने साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान तथा इण्डियन एसोसियेशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस नामक दो महत्त्वपूर्ण संस्थाओं की स्थापना की। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी मेघनाथ साहा की सक्रिय भागीदारी रही। उनका जन्म 06 अक्टूबर 1893 को ढाका से 45 किमी दूर शिओरताली में हुई था।

अन्य अहम घटनाएंः

1914 - लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।

1918 - लुथियाना ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

1959 - राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने फुलगेनसियो बतिस्ता को अपदस्थ करने के बाद क्यूबा की सत्ता संभाली।

1969 - मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया।

1982 - कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

1986 - मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।

1987 - पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

1990 - सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।

1994 - इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत।

2001 - अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।

2003 - विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।

2004 - इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।

2008 - बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने राज्य में 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' का शुभारम्भ किया।

-पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त।

2009 - कार्यवाहक वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 का अंतरिम बजट पेश किया।

2010 - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2013- पाकिस्तान के हजारा कस्बा स्थित एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 84 लोगों की मौत, 190 घायल हुए।

जन्म

1978 - वसीम जाफ़र- भारतीय क्रिकेटर।

1945 - एल.गणेशन- तमिलनाडु से भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।

1937 - गुलाम मोहम्मद शेख़- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध चित्रकार,लेखक एवं कला समालोचक हैं।

1932 - वी.सी.पाण्डे- अरुणाचल प्रदेश,बिहार और झारखंड के राज्यपाल रहे थे।

1931 - विश्वनाथ त्रिपाठी- भारतीय हिंदी लेखक,आलोचक,कवि एवं गद्यकार।

निधन

2022 - बप्पी लाहिड़ी- प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार थे।

2016 - बुतरस घाली- संयुक्त राष्ट्रसंघ के छठे महासचिव थे।

2000 - बीएस केसवन- भारत के पहले राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष थे। उन्हें 'भारतीय राष्ट्रीय ग्रंथ सूची के जनक'के रूप में जाना जाता है।

1944 - दादा साहब फाल्के- भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।

1956 - मेघनाथ साहा- गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर