इतिहास के पन्नों में 21 जुलाईः लॉर्ड्स के मैदान पर पहला मुकाबला, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पारी से हराया

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 से 23 जुलाई 1884 को लॉर्ड्स के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया था। इंग्लैंड ने एक पारी और 5 रनों से इस मुकाबले में जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 229 रनों पर ऑल आउट हो गई जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 379 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 145 रन पर सिमट गई। यह मैच लॉर्ड्स के मैदान पर पहले टेस्ट मैच के रूप में दर्ज है।अन्य अहम घटनाएंः

1883 - कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत।

1884 - लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

1888 - ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।

1904 - 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लंबी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा।

1940 - सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।

1960 - श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1962 - भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध।

1963 - काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

1969 - अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग एवं एडविन एल्ड्रिन चन्द्रमा पर उतरे।

2004 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।

2007 - वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

2007 - प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

2008 - नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

जन्म

1890 - जयरामदास दौलतराम - भारत के स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता थे।

1899 - अर्नेस्ट हेमिंग्वे - अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कहानी लेखक और पत्रकार थे।

1910 - विगगो कैंपमैन - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे।

1910 - विट्ठल सखाराम पागे - भारत के जाने-माने स्वतन्त्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ थे।

1911 - उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार।

1930 - आनंद बख़्शी- भारतीय कवि और फ़िल्मी गीतकार।

1940 - शंकरसिंह वाघेला- भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो गुजरात के भूतपूर्व बारहवें मुख्यमंत्री रहे हैं।

1947 - चेतन चौहान - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।

निधन

1906 - व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष

1995 - सज्जाद हुसैन - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे।

1972 - जिग्मे दोरजी वांग्चुक - भूटान के तीसरे राजा थे।

2001- शिवाजी गणेशन- प्रसिद्ध तमिल अभिनेता।

2007 - अनिसेत्ति रघुवीर- असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

2009 - गंगूबाई हंगल- 'भारतीय शास्त्रीय संगीत' की प्रसिद्ध गायिका।

2020 - लालजी टंडन- भारत के प्रसिद्ध तथा वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर