इतिहास के पन्नों में 04 मईः देश की पहली महिला जस्टिस अन्ना चांडी का जन्म
- Admin Admin
- May 03, 2025

केरल के त्रिवेंद्रम में 04 मई 1905 को जन्मी अन्ना चांडी देश की पहली महिला जज के तौर पर प्रतिष्ठित हैं। 1926 में उन्होंने त्रिवेंद्रम के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली। कानून की डिग्री लेने वाली वे केरल की पहली महिला थीं। 1929 से उन्होंने वकालत शुरू की। 1937 में त्रावणकोर के दीवान ने उन्हें मुंसिफ नियुक्त किया। 1948 में वे जिला जज बनीं। 9 फरवरी 1959 को उन्हें केरल हाई कोर्ट का जज बनाया गया। इसके साथ वे भारत के किसी भी हाई कोर्ट की पहली महिला जज बनीं। 5 अप्रैल 1967 तक वे इस पद पर रहीं। रिटायर होने के बाद उन्हें लॉ कमीशन ऑफ इंडिया में नियुक्ति दी गई। 20 जुलाई 1996 को 91 साल की उम्र में जस्टिस चांडी का निधन हो गया।
अन्य अहम घटनाएं:
1854 - भारत का पहला डाक टिकट औपचारिक तौर पर जारी किया गया।
1924 - पेरिस में आठवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
1927 - अमेरिका में मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडमी की स्थापना, जिसने 'ऑस्कर' पुरस्कार देने शुरू किए।
1945 - जर्मनी की सेना का नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण।
1959 - पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था।
1975 - 'द किड' और 'ग्रेट डिक्टेटर' जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिंघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।
1979 - मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया। पूरे यूरोप में वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं।
1980 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन।
- कोल माइंस डे मनाने की घोषणा की गई।
1983 - चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
1994 - काहिरा में इजराइल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।
1999 - भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।
2003 - मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2006 - नेपाल के माओवादी विद्रोहियों ने देश की नई सरकार के साथ शांति वार्ता में भाग लेने पर सहमति जताई।
2007 - बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।
2008 - सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी 'सेल' ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया।
- म्यांमार की राजधानी रंगून व आसपास के क्षेत्रों में आये भीषण चक्रवाती तूफ़ान नरगिस ने भारी तबाही मचायी।
- लोकप्रिय पोर्टल 'याहू' को खरीदने के लिए प्रयत्नशील माइक्रोसोफ़्ट कारपोरेशन ने अपना प्रस्ताव वापस लिया।
जन्म
1935 - दलीप कौर तिवाना- पंजाबी की प्रतिष्ठित,बहुचर्चित अग्रज लेखिका थीं।
1905 - अन्ना चांडी- भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं।
1902 - के.सी. रेड्डी- कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1900 - नित्यानंद कानूनगो- भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिनका सम्बंध उड़ीसा राज्य से था।
1767 - त्यागराज- प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ।
निधन
1799 - टीपू सुल्तान- मैसूर राज्य का शासक।
1957 - हेमचंद्र रायचौधरी- भारतीय इतिहासकार।
1932 - रामदेनी सिंह- बिहार के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें फाँसी की सज़ा हुई।
2008 - पंडित किशन महाराज- विख्यात तबला वादक।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश