बिलावर से कांग्रेस प्रत्याषी डॉ मनोहर लाल शर्मा ने महिला सम्मेलन को किया संबोधित

जम्मू,, 19 सितंबर (हि.स.)। बिलावर के दुरंग मांडली में आज महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बिलावर से कांग्रेस प्रत्याषी डॉ मनोहर लाल शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। शर्मा ने सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र से महिलाओं को रूबरू कराया। साथ ही साथ आगामी विधानसभा चुनारवों में कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। शर्मा ने अपने संबोधन में विरोधी दलों पर भी निशाना साधा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

   

सम्बंधित खबर