बृजलाल बहबलपुरिया को बनाया निगम चुनाव में भिवानी का सहायक प्रभारी
- Admin Admin
- Feb 09, 2025
![](/Content/PostImages/99eb7eb78468c09e2c097fa18b7c7398_1716490707.jpg)
हिसार, 9 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लडऩे का फैसला लिया है। पार्टी द्वारा विभिन्न जिलों में चुनाव प्रचार-प्रसार, व्यवस्था की कमान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है। इसी कड़ी में उकलाना के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजलाल बहबलपुरिया को कांग्रेस पार्टी ने भिवानी निगम चुनाव का सहायक प्रभारी बनाया है। इस नियुक्ति पर बृजलाल बहबलपुरिया ने रविवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला व पार्टी हाईकमान का हार्दिक आभार जताया है। बृजलाल बहबलपुरिया हरियाणा में सबसे कम उम्र में जिला परिषद अध्यक्ष बने थे और उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा बेस्ट चेयरमैन के तौर पर राजीव गांधी अवार्ड प्रदान किया गया। पूर्व चेयरमैन बहबलपुरिया लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही के तौर पर पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में लगे हुए हैं और उकलाना सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की मजबूती में उनका अहम योगदान है। वे रणदीप सुरजेवाला के करीबी हैं। उनकी निष्ठा व परिश्रम को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। इससे पूर्व उन्हें लोकसभा चुनाव में भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर