उज्जैन जिले के कांग्रेस नेता ने किसानों को पिस्टल दिखाकर धमकाया, प्रकरण दर्ज

उज्जैन, 29 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील में जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व सदस्य और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को ग्राम डेलचीबुजुर्ग के किसान की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने किसानों को पिस्टल दिखाकर डरा-धमकाया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

महिदपुर रोड थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम डेलचीबुजुर्ग निवासी गोविंद सेन 18 जून की शाम को अपने खेत में रखे भूसे को भरने के लिए ईसनखेड़ी तिराहे के पास गया था। इसी दौरान प्रताप सिंह गुर अपने दो साथियों के साथ वहां आए और खेत के समीप जेसीबी मशीन से खाई खुदवाने लगे। उन्होंने और अपने भाई के साथ खेत के पास खुदाई करने से रोका। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि प्रताप सिंह गुर और उनके साथ मौजूद लोगों ने विवाद के दौरान अभद्र भाषा का उपयोग किया।

लाइसेंसी पिस्टल से धमकायाविवाद की सूचना मिलने पर उनके पिता दिनेश सेन सहित राजाराम सेन, मुन्नालाल सेन, कृष्णपाल सेन और लखन सेन मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रताप सिंह गुर ने अपनी कमर से लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और गोविंद की ओर तानते हुए कहा कि जेसीबी का काम नहीं रुकेगा। साथ ही वहां से हट जाने और नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना का वीडियो हो रहा वायरलपिस्टल से धमकाने का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया। उक्त घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रताप सिंह गुर पिस्टल से धमकाते हुए वीडियो बना रहे व्यक्ति का मोबाइल हटाने की कोशिश भी करते नजर आ रहे हैं। उक्त घटना के बाद पुलिस ने संदीप पिता दिनेश सेन की शिकायत पर प्रताप सिंह गुर के खिलाफ धारा 296(बी)351, 3 बीएनएस की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर