जम्मू में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
- DSS Admin
- Jun 02, 2026
जम्मू,, 02 जून (हि.स.)।
लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता रमन भल्ला सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई और आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर रोष व्यक्त किया।
नेताओं ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के जरिए लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम आदमी का जीवन मुश्किल होता जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महंगाई पर तत्काल अंकुश लगाने और राहत देने की मांग की साथ ही चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
---------------

