कांग्रेस ने प्रदेश में शुरू किया वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान
- Admin Admin
- Oct 16, 2025
देहरादून, 16 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस के एक माह से चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान अब समाप्त हाेने काे है।गुरुवार काे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने इस अभियान के समर्थन में समस्त विधानसभा क्षेत्राें के हस्ताक्षरयुक्त फर्मों को राज्य कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं। इन फार्माें काे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काे साैंपा जाएगा।
पार्टी उपाध्यक्ष संगठन धस्माना ने आज हस्ताक्षर अभियान के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि राज्य के जिला महानगर अध्यक्षों को पत्र लिखकर अपने जिलों की समस्त विधानसभा क्षेत्राें में करवाएं गए हस्ताक्षरयुक्त फर्मों को प्रदेश मुख्यालय भेजने का आग्रह किया गया है। उन्हाेंने बताया कि देहरादून की चकराता विधानसभा से लगभग पांच हजार लोगों के हस्ताक्षरयुक्त फार्म प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सबसे पहले जमा करवाए हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने तीन हजार व प्रदेश कांग्रेस श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल ने ग्यारह सौ फार्म जमा करवाए। धस्माना ने कहा कि सभी जिला अध्यक्षों को एक सप्ताह के भीतर अपने अपने जिले में पढ़ने वाली विधानसभा क्षेत्राें के फार्म जमा कर प्रदेश मुख्यालय भेजने हैं जिससे इस माह के अंतिम सप्ताह तक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेशभर से जमा हुए फार्म अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को सौंपे जा सकें। धस्माना ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर जिले में वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत आयोजित हुए धरना व प्रदर्शनों को जनता का पूर्ण समर्थन मिला है। प्रदेश कांग्रेस ने विराेध स्वरूप मुख्यमंत्री आवास कूच व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद पोखरियाल



