ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली : कमलेश

रांची, 2 मई (हि.स.)। संविधान बचाओ अभियान की सफलता के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की बैठक केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांग्रेस भवन में बैठक हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों से केशव महतो कमलेश ने संविधान बचाओ अभियान के तहत चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान की जानकारी ली।

बैठक में प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि इस अभियान के तहत प्रथम चरण में सभी प्रदेशों में राज्य स्तर की रैली आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में कई राज्यों में संविधान बचाओ रैली संपन्न हो चुकी है। छह मई को राजधानी रांची के पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित रैली ऐतिहासिक होगी। इसकी सफलता को लेकर हम सभी को पूरे समन्वय के साथ काम करना होगा। कार्यकर्ताओं से संपर्क करने का कोई भी माध्यम छूटना नहीं चाहिए। हमें लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर इस अभियान और रैली के लिए उत्साहित करना है। ताकि, उनकी कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक हो सके।

बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया की रैली में पूरे राज्य से एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पंचायत, प्रखंड और जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षरित पत्र और भेजे जा रहे हैं। हर मंत्री और विधायक को फुल प्रूफ टास्क दिया गया है। प्रदेश स्तरीय रैली के बाद जिला विधानसभा स्तरीय रैली और घर-घर संपर्क अभियान आयोजित होगा।

बैठक में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदीप कुमार बालमुचू उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

   

सम्बंधित खबर