सरकार से स्कूल सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील

अरुणाचलः लगातार बरसात के चलते इटानगर के पुरोइक कलोनी, पापू नाला स्थित सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने का परिदृश्यअरुणाचलः लगातार बरसात के चलते इटानगर के पुरोइक कलोनी, पापू नाला स्थित सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने का परिदृश्य

इटानगर, 23 जून (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर के वार्ड नंबर 13 के कॉरपोरेटर तामुक तगियांग ने आज सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरोइक कलोनी, पापू नाला का दौरा करते हुए और स्कूल के खराब हालत को देखते हुए राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों से स्कूल में तुरंत सुधार करने की अपील की।

कॉरपोरेटर ने बताया कि स्कूल का बुनियादी ढांचा खराब हालत में है, खासकर मॉनसून के मौसम में छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ की सुरक्षा पर चिंता जताई और कहा कि भारी बारिश से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए स्कूल में तुरंत एक रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) बनाने और ज़रूरी मरम्मत का काम करने की ज़रूरत है। क्योंकि इस मौसम में बाढ़ के चलते नदी का पानी स्कूल में आ जाता है।

तगियांग ने मुख्यमंत्री, मेयर, स्थानीय विधायक और संबंधित विभागों के अधिकारियों से स्कूल का दौरा करने और समस्याओं को हल करने के लिए तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि छात्रों के लिए सुरक्षित और पढ़ाई के अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने के लिए समय पर कदम उठाना ज़रूरी है।

उन्होंने कहा, शिक्षा हमारे भविष्य की नींव है, और हमारे बच्चे एक सुरक्षित और अच्छी तरह से बनाए गए स्कूल के माहौल के हकदार हैं। सुरक्षित दीवार का निर्माण और स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित अधिकारी इस मामले पर तुरंत ध्यान देंगे और स्कूल, के विकास और सुधार के लिए ज़रूरी मदद देंगे।

   

सम्बंधित खबर