अदालतों में मंगलवार से कार्य समय में परिवर्तन

जोधपुर 14 अप्रैल (हि.स.)। वर्ष 2025 में 15 अप्रैल से 27 जून तक ग्रीष्मकाल में राजस्थान उच्च न्यायालय तथा समस्त अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय एवं कार्यालय का समय निर्धारित किया गया है।

रजिस्ट्रार (प्रशासन) शैलेन्द्र व्यास ने बताया कि उच्च न्यायालय में न्यायालय का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक (10.30 बजे से 11 बजे तक मध्यान्तर) व कार्यालय का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक (10.30 बजे से 10.45 बजे तक मध्यान्तर) निर्धारित किया गया है जबकि अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12.30 बजे तक (10 बजे से 10.15 बजे तक मध्यान्तर) व कार्यालय का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक (10 बजे से 10.15 बजे तक मध्यान्तर) निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी सुबह 7.30 बजे से आठ बजे तक तथा दोपहर 12.30 बजे से एक बजे तक चैम्बर्स में कार्य करेंगे।

वहीं केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण जोधपुर न्यायपीठ का ग्रीष्मकालीन ऑफिस समय भी 15 अप्रेल से 27 जून तक परिवर्तित रहेगा। अधिकरण के संयुक्त रजिस्ट्रार एनके. डागर के आदेशानुसार 15 अप्रेल से अधिकरण की जोधपुर न्यायपीठ में न्यायालय का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक तथा कार्यालय का समय सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। न्यायालय में सुबह 10.30 से 11 बजे तक व कार्यालय में सुबह 10.30 बजे से 10.45 बजे तक मध्यान्तर रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

   

सम्बंधित खबर