
नैनीताल, 20 मार्च (हि.स.)। सरोवरनगरी नैनीताल के डीएसए मैदान में चार दिवसीय धेनु मानस गौ कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कथा व्यास गोपाल मणि महाराज ने गौ माता की महिमा का वर्णन किया और गौ सेवा को श्रेष्ठतम कर्म बताया।
कथा व्यास गोपाल मणि महाराज ने कहा कि जो फल तपस्या, योग, पूजा-पाठ और सत्कर्म से भी नहीं मिलता, वह गौ सेवा से सहज प्राप्त हो जाता है।
महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति गौ माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करता है, उसे अवश्य मुक्ति मिलती है।
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग
कथा व्यास गोपाल मणि महाराज ने कहा कि संसार में सबसे प्रभावशाली शब्द ‘मां’ है, जिससे संजीवनी मिलती है। गौ माता तभी अपना प्रभाव दिखाएंगी, जब उसे माता का सम्मान दिया जाएगा और उसे राष्ट्र माता का दर्जा मिलेगा।
कथा में मुख्य यजमान नीरज पंत व उनकी पत्नी रेनू पंत, कमला रावत, भगवती बिष्ट, लीला पार्वती, पवन बिष्ट, चंदन बिष्ट, महेंद्र भंडारी, पूजा भंडारी, कमल मुन्नी भट्ट, प्रेम भंडारी और केशव उद्धव आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन कुमाऊं प्रभारी विशंभर दयाल पांडे ने करते हुए बताया कि कथा का समापन कार्यक्रम शुक्रवार प्रातः 9 बजे से हवन-यज्ञ के साथ प्रारंभ होगा। दोपहर 12 बजे आरती के बाद भंडारे का आयोजन होगा और कथा का समापन किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी