बिजली के करंट से गर्भवती महिला की मौत,पति घायल

पूर्वी चंपारण,29 जुलाई(हि.स.)। जिले में रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नौकठवा गांव में बिजली का करंट लगने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज रामगढ़वा पीएचसी में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह घायल दीपक पटेल के घर में लगे लोहे के दरवाजा में तकनीकी फाॅल्ट के कारण बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। जिसकी जानकारी परिजनो को नही लगी।इसी बीच दीपक की पत्नी सीमा देवी लोहे का दरवाजा खोल रही थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसे बचाने आया उसका पति दीपक पटेल भी विद्युत करंट की चपेट में आ गया और वह झटका खाकर गिर गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर स्थानीय लोगो ने बिजली कनेक्शन को काट दिया। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका सीमा देवी दो महीने की गर्भवती थी। उसकी शादी दीपक पटेल से दो साल पहले हुई थी।घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर