धोखाधड़ी मामले में बंगाल निवासी ने फारबिसगंज आकर कराई शिकायत दर्ज
- DSS Admin
- Jun 29, 2026
अररिया 29 जून(हि.स.)।
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से अप्रैल माह में चोरी हुए मोबाइल से साइबर और वित्तीय कंपनी द्वारा धोखाधड़ी को लेकर फारबिसगंज थाना में सोमवार को शिकायत दर्ज कराया गया है।शिकायतकर्ता पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिला के जयगांव के पीपलगैड़ी थाना क्षेत्र के तोड़ीबाड़ी खोकला बस्ती की रहने वाली 32 वर्षीय नीमा लामा पति रत्ना बहादुर लामा है।उन्होंने फारबिसगंज थाना पहुंचकर ठगी को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराया है।
थाना में दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि 06 अप्रैल 2026 को अमृत भारत एक्सप्रेस से पनवल मुंबई से अलीपुरद्वार जंक्शन से सफ़र कर रहा था।इसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा मोबाइल चोरी का ली गई।जिसको लेकर उन्होंने एनजीपी जीआरपी 8 अप्रैल 2026 को मोबाइल चोरी का लिखित शिकायत भी दर्ज कराया।
आवेदन में उन्होंने बताया कि जयगांव के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में उनका बचत खाता है,जिसके चेक करने पर 19 हजार 910 रूपये कई किस्तों में निकासी करने के साथ पांच हजार रूपये अज्ञात द्वारा जमा भी करने की बात कही गई।7 मई को चोला फाइनेंस से मोबाइल की खरीददारी करने की बात करते हुए 51 हजार 744 रूपये का मोबाइल फाइनेंस का दवाब कंपनी के द्वारा दिए जाने की बात कही गई।मोबाइल की खरीददारी चोला फाइनेंस से फारबिसगंज के बालाजी कंप्यूटर से खरीददारी किए जाने की जानकारी दी गई।07313720806 नंबर सहित अन्य नंबर से जबरन ईएमआई भरने का दवाब दिए जाने के कारण मानसिक प्रताड़ना की बात कही।आवेदन में उन्होंने चोरी हुई मोबाइल से अज्ञात चोर के द्वारा चोला फाइनेंस और बालाजी कंप्यूटर के सहयोग से धोखाधड़ी और ठगी करने का आरोप लगाया गया है।मामले को लेकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है।
मामले को लेकर फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने आवेदन मिलने के आधार पर कांड दर्ज करने की बात कही और मामले को लेकर तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिए जाने की जानकारी दी।

