बसोहली दौरे पर डीसी कठुआ, विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा

DC Kathua visits Basohli, reviews development works and schemes


कठुआ, 20 मई । डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने बुधवार को बसोहली का दौरा कर डाइट बसोहली में आयोजित एक समीक्षा बैठक में मिशन युवा, होलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम, जनगणना तैयारियों तथा लोक निर्माण विभाग के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों की जानकारी दी। उपायुक्त ने मिशन युवा के तहत युवाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा पात्र लाभार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए उन्होंने एचएडीपी के अंतर्गत किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं पीडब्लूडी (आर एंड बी) के कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनगणना की तैयारियों की भी समीक्षा की गई जहां उपायुक्त ने विभागों के बीच समन्वय बनाकर तय समय में लक्ष्यों को हासिल करने को कहा।

दौरे के दौरान उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली का निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया और स्कूल प्रशासन से बातचीत कर आवश्यक समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर आईएएस प्रोबेशनर निधि, सीपीओ कठुआ रंजीत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर