भागलपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। जिले के बिहपुर स्थित सत्यदेव महाविद्यालय, गौरीपुर में नए शैक्षणिक सत्र 2026–30 के प्रथम सेमेस्टर के नवनामांकित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए बुधवार को महाविद्यालय प्रांगण में 'दीक्षा आरंभ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार मिश्र ने की। अपने संबोधन में उन्होंने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर अध्ययन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भोला कुँवर, अनिल कुमार झा, कुमार अशोक शर्मा, नवीन कुमार ठाकुर, अश्विन कुमार सिंह, गौतम कुमार, जुगनू कुमारी, उषा कुमारी, प्रेरणा प्रियदर्शिनी, कंचन कुमारी पाल, रमन कुमार राय, संतोष कुमार राय, कन्हैया कुमार झा, कुंदन कुमार, अभिषेक कुमार मिश्रा, विकास कुमार, अवधेश कुमार सिंह, उमेश चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, रसिकलाल दास, श्वेता कुमारी, मनोज मेहतर एवं महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
---------------

