मुरादाबाद, 03 जून (हि.स.)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड स्थित एक होटल में चार लिफ्ट लगाने का झांसा देकर दिल्ली की कंपनी के मालिक ने चिकित्सक से 19 लाख 86 हजार रुपये ठग लिए। थाना पुलिस ने बुधवार काे पीड़ित की तहरीर पर कंपनी के आरोपित मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामले में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हिमगिरी कॉलोनी निवासी डॉ. अजय पोपली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कांठ रोड पर रेड सफायर रॉयल नाम से उनका होटल है। होटल में लिफ्ट लगाने के लिए उन्होंने दिल्ली की मैसर्स सिग्मा एलीवेटर्स कंपनी के मालिक रविंद्र गुलिया से संपर्क किया था। अलग-अलग तारीख में उन्होंने रविंद्र को 19 लाख 86 हजार रुपये भुगतान कर दिया, लेकिन कंपनी के मालिक रविंद्र गुलिया ने काम नहीं किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर बुधवार को आरोपित रविंद्र गुलिया के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।--------------

