DODA ACCIDENT डोडा में दर्दनाक हादसा चिनाब में गिरी कार, एक महिला की हुई मौत, दो लापता
- editor i editor
- Dec 01, 2024

DODA ACCIDENT डोडा जिले में शनिवार को एक प्राइवेट कार सडक़ से फिसलकर चेनाब नदी में गिर गई। जिससे एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य यात्री लापता हो गए। दुर्घटना सुबह करीब 8:30 बजे खंडोटे गांव के पास हुई। पुलिस राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा मिलकर लापता लोगों की खोज के लिए संयुक्त बचाव अभियान चलाया जा रहा है। तीन लोग रणजीत कुमार और उनके रिश्तेदार बेली राम और पुरण देवी चरिया गांव से जम्मू जा रहे थे। जब उनकी कार नदी में गिर गई। पुरण देवी का शव नदी के किनारे पाया गया। जबकि कार और अन्य दो यात्री नदी में डूब गए। अधिकारियों ने बताया कि लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है