योग करने से नस नाड़ियों को मिलता है बल : डॉ महजबी परवीन

मुरादाबाद, 12 जून (हि.स.)। भाऊराव देव रस जागृति मिशन विद्यालय मुरादाबाद में शुक्रवार को पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हो गया। गंगा आरोग्य धाम की संचालिका व प्राकृतिक चिकित्सक एवं योगाचार्य डॉ महजबी परवीन ने कहा कि योग करने से हमारी नस नाड़ियों को बल मिलता है। पहले दिन काफी संख्या में बच्चों महिलाओं और पुरुषों को योग कराया गया। योग शिविर का शुभारंभ ओम के उच्चारण श्लोक व गायत्री मंत्र बोलकर किया गया।

योगाचार्य डॉ महजबी परवीन ने बताया कि यह शिविर 16 जून तक प्रतिदिन शाम 4:30 से 7ः30 तक आयोजित होगा। योगाचार्य डॉक्टर महजबी परवीन ने आगे बताया कि किस तरह हम गंभीर बीमारियाें काे योग के द्वारा दूर की जा सकती हैं । योग करने से हमारी नस नाड़ियों को बल मिलता है। यह बीमारियां जैसे अर्थराइटिस, अस्थमा, थायराइड, स्लीप डिस्क, साइटिका, माइग्रेन, मोटापा, घुटनों में दर्द , शुगर, आदि बीमारियों में कौन-कौन से आसान वह प्रारंभ करने चाहिए। उनके विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी व आसनों का अध्ययन कराया। थायराइड के लिए सेतुबंध आसन, सर्वांगासन, मत्स्य आसान, वीरभद्रासन ,पवनमुक्तासन, वज्रासन, आदि के बारे में बताया। गठिया अर्थराइटिस वह लंबाई के लिए वृक्षासन, ताड़ासन , भुजंगासन, मार्केट आसान, कुक्कुट आसान, उत्कटासन, लल्लन आसान, मंडूकासन, का अभ्यास कराया। आइसोमेनिया के लिए शावासन और मेडिटेशन कराया। अस्थमा के लिए उज्जाई प्राणायाम, ब्रोंकाइटिस के लिए अनुलोम विलोम ,व नाडी शोधन, भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति मोटापे के लिए फेफड़ों के लिए भसितका प्राणायाम, डिप्रेशन के पेशेंट के लिए हास्य आसान, उदगीर, ताली वादन, कराया गया।

इस अवसर पर गोरखनाथ, डॉ विकास गुप्ता, स्वाति शर्मा, आशुतोष, जहीब रजत, निर्मल मेहता, संजीव चौधरी उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर