नशे के आदी ट्रक चालक ने लगाई फांसी

हमीरपुर, 17 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम पचखुरा खुर्द में ट्रक चालक ने शराब के नशे में धुत होकर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं अविवाहित पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पचखुरा खुर्द निवासी कल्लू सिंह 48 वर्ष ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी बेटी के सो जाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तड़के पत्नी की आंख खुलने पर घटना का पता चल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। रविवार की शाम को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी ममता सिंह, अविवाहित पुत्री कंचन सिंह को रोता बिलखता छोड़ गया है। बड़ी पुत्री जुगनू सिंह का विवाह हो गया है। मृतक के पुत्र नहीं है। अंतिम संस्कार के दौरान ग्राम प्रधान अनिल यादव सहित नाते रिश्तेदार ग्रामीण मौजूद रहे।

थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर