तृणमूल कांग्रेस पंचायत सदस्य के घर दुस्साहसिक चोरी

सिलीगुड़ी, 20 अप्रैल (हि. स.)। नक्सलबाड़ी के बड़ो मणिरामजोत के तृणमूल कांग्रेस पंचायत सदस्य के घर दुस्साहसिक चोरी का एक मामला रविवार को सामने आई है। पंचायत सदस्य का नाम तापसी सिंह है। वह विवाह कार्यक्रम में अपने पिता के घर गई हुई थी। घर में उनकी सास अकेली थी। चोरी की यह घटना देर रात के समय हुई जब तापसी की सास दूसरे कमरे में रह रही थी। पंचायत सदस्य तापसी जब अपने पिता के घर से लौटीं और दरवाजा खोला तो हैरान रह गई।

बाद में पंचायत सदस्य तापसी ने पूरी घटना के संबंध में नक्सलबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

पंचायत सदस्य तापसी ने बताया कि शुक्रवार को वे विवाह कार्यक्रम में अपने पिता के घर गई थी। घर से लौटने के बाद उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।

अलमारी टूटी हुई थी और घर सारा सामान बिखड़ा पड़ा था। उन्होंने बताया कि बदमाश सोने का हार, चार बालियां, चार अंगूठियां, चार चांदी के हार और एक कंगन चोरी कर फरार हो गए है। कुल चार लाख रुपए के आभूषण चोरी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर