दरंग के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को जल्द कराया जाएगा अतिक्रमणमुक्त : दिलीप सैकिया

गुवाहाटी, 17 जून (हि.स.)। असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा है कि दरंग जिले के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वाले स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए शीघ्र ही उच्छेद अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे स्थलों की गरिमा और विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सैकिया एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बस किराये में हालिया वृद्धि के संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सैकिया ने कहा कि यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से जुड़ी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थिति जल्द सामान्य होगी।

उन्होंने कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के खुलने और वैश्विक परिस्थितियों में सुधार आने के बाद ईंधन की कीमतों पर नियंत्रण होगा, जिससे परिवहन क्षेत्र पर पड़ रहे दबाव में भी कमी आएगी।

-----------

   

सम्बंधित खबर